About
- मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनो में व्यापक रूप से किया जाता है |
- ऐसा कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मुल्तानी मिट्टी को पानी के साथ मिलाकर पैरों पर सूजन को कम करने के लिए भी लगाया जाता था |
Ingredients – सामग्री
- प्राकृतिक मुलतानी मिट्टी
Multani Mitti Benefits in Hindi [Multani Mitti ke Fayde]
- मुलतानी मिट्टी से स्नान करने पर रोमकूप खुल जाते हैं।
- मुलतानी मिट्टी से रगड़कर स्नान करने से जो लाभ होते हैं उनका एक प्रतिशत लाभ भी साबुन से स्नान करने से नहीं होता।
- बाजार में उपलब्ध साबुन में चर्बी, सोडा-क्षार और कई जहरीले रसायनों का मिश्रण होता है जो त्वचा व रोमकूपों पर हानिकारक प्रभाव छोड़ते हैं।
- स्फूर्ति और आरोग्यता चाहने वालों को साबुन के प्रयोग से बचकर मुलतानी मिट्टी से नहाना चाहिए।
- मुलतानी मिट्टी या उसमें नींबू, बेसन, दही अथवा छाछ आदि मिलाकर शरीर पर थोड़ी देर लगाये रखें तो गर्मी व पित्तदोष से होने वाली तमाम बीमारियों को यह सोख लेता है। यह घोल लगाने से थोड़ा समय पहले बनाकर रखा जाय।
- अपने वेद और पुराणों से लाभ उठाकर जापानी लोग मुलतानी मिट्टी मिश्रित घोल में आधा घंटा टब बाथ करते हैं, जिससे उनके त्वचा व पित्त सम्बन्धी काफी रोग ठीक हुए हैं। आप भी यह प्रयोग करके स्फूर्ति और स्वास्थ्य का लाभ ले सकते हैं।
- यदि मुलतानी मिट्टी का घोल बनाकर शरीर पर लेप कर दिया जाय तथा 5-10 मिनट बाद रगड़कर नहाया जाय तो आशातीत लाभ होते हैं।
- आप सभी साबुन का प्रयोग छोड़कर मुलतानी मिट्टी से स्नान करें और प्रत्यक्ष लाभ का अनुभव करें।
How To Use Multani Mitti – उपयोग विधि [Kaise Upyog Kare] – Dosage
- मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से असर जल्द ही दिखेगा।
- त्वचा पर चमक लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर के रस को मुल्तानी मिट्टी में डालकर मिला लें, फिर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से असर जल्द ही दिखेगा।
- बालों के रूखापन दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए शहद और मेथीदाना का पेस्ट बना लें। फिर मुल्तानी मिट्टी में शहद और मेथीदाना का पेस्ट डालकर मिला लें और अपने बालों में स्कैल्प से लेकर नीचे तक लगाएं। इसे 30 मिनट धो लें। ऐसा करने से असर जल्द ही दिखेगा।
- बालों की रूसी को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए एक कटोरे में दो बड़े चम्मच नींबू का रस, चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसे आप अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30 मिनट के सौम्य शैम्पू और कंडीशनर से धो लें। ऐसा करने से असर जल्द ही दिखेगा।
- मुलतानी मिट्टी लेप की तरह शरीर पे लगाये और कुछ देर बाद उसे पानी से धो ले
Reviews
There are no reviews yet.